हैती की सहायता के लिए आगे आए भारतीय पत्रकार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कार्यरत भारतीय पत्रकारों ने हैती की सहायता के लिए पैसे, कपड़े, भोजन सामग्री और दवाई दान दी हैं।
भारतीय पत्रकारों का संघ 'इंडियन मीडिया फोरम' (आईएमएफ) ने बुधवार को हैती की सहायता के लिए इकट्ठा सामग्री और पैसे दुबई रेड क्रिसेंट एथोरिटी को सौंपी।
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें कम से कम 150,000 लोग मारे गए थे और लाखों बेघर हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications