महंगाई के मुद्दे पर बिहार बंद
पटना में गुरुवार राजद के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरने लगे हैं। राज्य के कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया गया है हालांकि कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
पटना में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर आए। पटना-हाजीपुर मार्ग पर महात्मा गांधी सेतु को बंद समर्थकों ने तीन स्थानों पर जाम कर दिया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
इधर, पुलिस का कहना है कि बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बंद के दौरान अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications