बलात्कार मामले में तेजी से कार्रवाई हो : रूसी राजदूत
रूसी राजदूत ने कहा कि मामले पर अपने देश के रुख को उन्होंने गृहमंत्री पी.चिदम्बरम को फैक्स कर दिया है और उम्मीद है कि भारत सरकार तेजी से कार्य करेगी।
संवाददाताओं के यह पूछने कि मंगलवार को एक नौ वर्षीय रूसी बालिका से बलात्कार के कारण क्या मास्को की एक यात्रा सलाह जारी करने की योजना है, राजदूत ने कहा, "हाल के दिनों में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।"
रूस के प्रतिष्ठित सरकारी पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप' से पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह को सम्मानित किए जाने के लिए आयोजित समारोह से इतर कदाकिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications