उड़ीसा में जनजातीय नेता गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार बुधवार को जनजातीय नेता गणानाथ पात्रा को कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया गया। वह जिले में सक्रिय जनजातीय संगठन 'छासी मुलिया आदिवासी संघ' (सीएमएएस) का सलाहकार है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव पांडा ने कहा कि सीएमएएस कथित तौर पर नक्सलियों की सहायता से चलाया जा रहा है। उन्होंने का कि संगठन के कई नेता आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।
उधर, सीएमएएस ने पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications