आईएमफ ने हैती को दिया 10.2 करोड़ डॉलर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हैती की सहायता के लिए आईएमएफ ने ऋण को मंजूरी दी है। आईएमएफ ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की।
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें कम से कम 150,000 लोग मारे गए थे और लाखों बेघर हो गए।
आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्राउस खान ने कहा भूंकप से तबाह हुए हैती की सहायता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में कैरिबियाई देश को ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications