मुजीब के 5 हत्यारों को फांसी
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। इन पांचों को ढाका के केंद्रीय कारागार में मौत की सजा दी गई।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार बुधवार को बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने मुजीब की हत्या मामले में इन पूर्व सैन्य अधिकारियों को मौत की सजा सुनाए जाने की पुष्टि की थी।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 1975 को मुजीब की उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों के साथ हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications