उल्फा के 5 सदस्य गिरफ्तार, 100 किलो विस्फोटक बरामद

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के तीन सदस्यों को पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने गुरुवार को तिनसुकिया जिले में गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य आतंकवादियों को जोरहाट जिले में पकड़ा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकवादी हाल ही में म्यांमार के शिविरों से राज्य में हिंसक वारदातें करने के लिए घुसे थे।

सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों के पास से कुछ हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

इस बात का पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि कहीं कुछ और आतंकवादी तो म्यांमार से असम में नहीं घुसे हैं।

पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक संयुक्त दल ने बुधवार रात एक नियमित सड़क जांच में पूर्वी लखीमपुर जिले में 100 किलोग्राम नेओजेल-90 विस्फोटक बरामद किया।

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नेओजेल-90 एक खतरनाक विस्फोटक है और इसके सही इस्तेमाल से एक हजार लोगों को मारा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+