आईटीबीपी में शुक्रवार को शामिल होगी पहली महिला बटालियन
चण्डीगढ़ से लगभग 25 किलोमीटर दूर हरियाणा के समीप भानू में आईटीबीपी के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया है।
आईटीबीपी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास तैनात की जाने वाली यह पहली महिला बटालियन होगी।
आईटीबीपी के कमांडेंट ईश्वर सिंह दूहान ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, " पिछले साल केंद्र सरकार ने आईटीबीपी के लिए पहली महिला बटालियन के गठन की मंजूरी दी थी। अभी तक 209 महिलाएं 44 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी हैं और अब वे शुक्रवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेंगी।"
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी पहली महिला बटालियन को शामिल किया गया था जिसमें लगभग 200 महिला जवान शामिल थीं। सितंबर में इन महिला सैनिकों को पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications