विज्ञान भवन में सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारी
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने गुरुवार को विज्ञान भवन में खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
तामिलनाडु के तूतीकोरन के रहने वाले के.पी.मुत्थू को विज्ञान भवन में तैनात किया गया था। उसने दोपहर करीब 2.30 बजे खुद को गोली मार ली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह तीन दिन पहले ही दिल्ली आया था। मुत्थू अपनी सगाई के लिए 21 दिन की छुट्टी लेकर घर गया था। लेकिन हम इस बात से अनभिज्ञ हैं कि उसकी सगाई हुई या नहीं।"
अधिकारी ने बताया कि हम जानकारी हासिल करने के लिए उसके साथियों से बात कर रहे हैं। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications