मुंबई हमले में हाफिज सईद की भूमिका पर और सबूत चाहिए : गिलानी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "मुंबई हमले में उसकी भूमिका को लेकर हमें और जानकारियों की जरूरत है। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और सबूत चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से वार्ता पर विराम लगा दिया था। पाकिस्तान ने हालांकि इस हमले के संदर्भ में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन उसने हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इस बारे में गिलानी ने कहा, "उसके खिलाफ अदालत में सुनवाई हो रही है। अदालत ही इस संबंध में कोई फैसला करेगी। हमें उसके खिलाफ और सबूत चाहिए। इस बारे में हमने जानकारी भी मांगी थी ताकि उसके खिलाफ मामला और मजबूत हो। हमने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला लाहौर उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications