सीबीएसई की 12वीं कक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली हो सकती है शुरू
सिब्बल ने कहा कि यह विचार पहले ही रखा गया था और इसके लिए समिति भी गठित की जा चुकी है। हम इस बात का परीक्षण करेंगे कि 12 वीं कक्षा में किस प्रकार इस प्रणाली को लागू किया जाए।
नई दिल्ली में स्कूल शिक्षा कार्यक्रम पर आयोजित एक बैठक के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, "इस मुद्दे पर हमने बहुत आत्ममंथन किया।"
समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड के पास और फिर उसके पश्चात यह रिपोर्ट स्कूली शिक्षा बोर्ड की परिषद के पास भेजी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications