ईश्वरप्पा बने कर्नाटक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
ईश्वरप्पा ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया और पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन किया। उन्होंने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सदानंद गौड़ा का स्थान लिया। आगामी 30 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की उपस्थिति में वह अपना कार्यभार संभालेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, लोकसभा सदस्य अनंत कुमार सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
लगभग 14 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद वह एक बार फिर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने 1993 से 1996 तक पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रतिनिधित्व किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications