भारत-पाक द्विपक्षीय वार्ता के पक्ष में हैं उमर
एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, " द्विपक्षीय वार्ता के स्थगित होने से भारत-पाक दोस्ताना संबंधों का विरोध कर रही ताकतों को मजबूती मिलेगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर गोलीबारी शुरू होने से यह बात स्पष्ट हो गई है।
जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर प्राय: हो रहे घुसपैठ के प्रयासों और गोलीबारी की घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, " भारत-पाक द्विपक्षीय वार्ता के जारी रहते सीमा पर इस तरह की घटनाएं नहीं हो रहीं थीं।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। भारत का कहना है कि इन हमलों की योजना पाकिस्तान में ही बनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications