बिहार में 2 लाख डेटोनेटर सहित विस्फोटकों से लदा ट्रक जब्त (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक मोहम्मद मिनहाज ने बताया कि यह ट्रक राजस्थान से चला था तथा इसे रक्सौल होते हुए नेपाल ले जाना था। इसके अलावा सह चालक मोहम्मद अख्तर ने भी पुलिस को कई जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि ट्रक में दो लाख डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें तथा विस्फोटक पदार्थ हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक को अगर नेपाल जाना था तब पटना में ट्रक क्यों लाया गया।
इसके पूर्व दत्त ने बताया था कि पुलिस को इस ट्रक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए सचिवालय थाना क्षेत्र के चितकोहरा पुल के पास से इस ट्रक को जब्त कर लिया।
दत्त ने बताया कि पुलिस इस मामले में ट्रक के चालक और सह चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications