उपमहाद्वीप में तनाव से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर असर : नवाज
लाहौर के बाहरी इलाके रायवंद में स्थित अपने आवास पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शरीफ ने भारतीय उच्चायुक्त सरत सब्बरवाल से कहा, "भारत और पाकिस्तान के लोगों की समृद्धि तथा क्षेत्र की शांति और स्थिरता केवल तभी सुनिश्चित की जा सकती है, जब दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हों।"
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को आपसी विवाद, खासकर कश्मीर विवाद को सार्थक संवाद के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।
शरीफ के अनुसार भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को समग्र वार्ता को आरंभ करने के लिए गंभीर पहल करनी चाहिए।
बैठक के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंध, समग्र वार्ता की बहाली और क्षेत्रीय स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
सब्बरवाल ने कहा कि भारत की सरकार और जनता सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना संबंध चाहती है। विश्वास बहाली के उपायों के बाद दोनों देशों को आपसी मुद्दों को वार्ता प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications