बिहार में 42 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
पुलिस के मुताबिक ऐसी सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड पर आलोक कुमार उपाध्याय नामक एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को हेरोइन देने आया है। पुलिस ने तत्काल छापामारी कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से हेरोइन जब्त कर ली।
मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक निर्मला कुमारी ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर के ही कांटी का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications