तेलंगाना पर समिति अगले हफ्ते : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने पत्रकारों में चर्चा में कहा, "हम इस प्रक्रिया को लगभग पूरी करने की ओर हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस हफ्ते के अंत तक हम एक विशेषज्ञ समिति गठित कर लेंगे और अगले हफ्ते इसकी घोषणा करेंगे।"
इस बीच, पृथक राज्य के मुद्दे पर गठित सर्वदलीय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा पृथक राज्य की घोषणा के लिए तय की गई समय सीमा गुरुवार को खत्म हो गई। सत्ताधारी कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों के विधायक शुक्रवार को अपना इस्तीफा देने पर अड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications