फिलीपींस में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 9 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मनीला से 960 किलोमीटर दक्षिण में कोटाबाटो शहर में यह दुर्घटना हुई। मरने वाले आठों लोग विमान में सवार थे। विमान शहर के तीन घरों के ऊपर गिर गया जिसके बाद उसमें आग लग गई।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक घर में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
लेफ्टिनेंट जनरल रेमुंडो फेरर ने कहा कि कोटाबाटो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फेरर ने कहा कि विमान में सवार आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल बच लेक्सन भी शामिल थे।
कोटाबाटो के मेयर मुस्लिमन सेमा ने कहा कि एक नागरिक और एक दमकलकर्मी इस दुर्घटना में घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications