केनरा बैंक के शुद्ध मुनाफे में 50 प्रतिशत की वृद्धि
मंगलवार को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 5,383 करोड़ रुपये की तुलना में इस तिमाही में आय 1.6 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ रुपये रही।
शुद्ध ब्याज आय भी 1,244 करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत बढ़कर 1,478 करोड़ रुपये हो गई।
इसी प्रकार संचालन आय भी पिछले वर्ष की समान तिमाही के 1,214 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,470 करोड़ रुपये हो गई।
बैंक का रिजर्व भी 7,886 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,630 करोड़ रुपये हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications