बिहार में अगवा व्यापारी का शव बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल मालिक भागवत मेहता का 20 जनवरी को उस वक्त अगवा किया गया था जब वह घर लौट रहे थे। अपहर्ताओं ने परिवार वालों से रिहाई के बदले 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। उनका शव गुरुवार को दानापुर इलाके से बरामद किया गया।
मेहता के बेटे चंद्रजीत प्रसाद ने इस मामले में पिछले हफ्ते मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications