शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 17 अंक बढ़ा (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 17.05 अंकों (0.10 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,306.87 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,524.69 के ऊपरी और 16,182.14 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 14.15 अंकों (0.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,867.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,929.90 के ऊपरी और 4,824.95 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.35 अंकों (0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,444.51 पर बंद हुआ जबकि स्मालकैप सूचकांक 13.93 अंकों (0.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,134.89 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी, हेल्थकेयर और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.62 प्रतिशत, हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 1.32 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्यों में 0.31 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.24 प्रतिशत और तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1725 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई, 1126 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications