बांग्लादेश में नागरिकों को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान पत्र
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ए.टी.एम शमसुल हूदा ने बुधवार को 'मतदाता सूची के प्रबंधन में चुनौतियां' संबंधी चर्चा के दौरान कहा कि निष्पक्षता बनाए रखने के लिए देश का चुनाव आयोग ही राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि 2008 में संसदीय चुनाव के लिए लैपटाप और फिंगर प्रिंट स्कैनर का प्रयोग कर 8.1 करोड़ मतदाताओं को पंजीकृत किया गया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पहचान पत्र इन चुनावी आंकड़ों के आधार पर ही जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications