बिहार में निकली धूप, लोगों को मिली सर्दी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7़ 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 25़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राज्य के अन्य भागों में गुरुवार को गया का न्यूनतम तापमान 7़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 12़ 4 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने गुरुवार को बताया, " मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में वृद्घि होने से सर्दी में कुछ कमी आई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications