कानपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक बी.पी.जोगदंड ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर के बर्ला इलाके में बुधवार देर रात दूध का कारोबार करने वाले राजबहादुर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उन लोगों ने उसकी पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला।
जोगदंड ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। हत्या किन लोगों ने की यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया में हत्या का कारण रंजिश प्रतीत हो रहा है। राजबहादुर फतेहपुर का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications