सड़क हादसों से निजात पाने के लिए समिति गठित
धूमल ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के करते हुए कहा,"राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। समिति राज्य में हाल के दिनों में सभी प्रमुख सड़क दुर्घटनाओं के बारे में गहराई से जांच-पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट दो हफ्ते के अंदर देगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा,'सड़क दुर्घटनाओं के बारे में पता लगाने के लिए एसडीएम(उप-प्रभागीय मजिस्ट्रेट) की अध्यक्षता में समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। यह समिति प्रत्येक उपखंड में दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में जांच करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications