काजीरंगा में गैंडा मृत मिला
एक वन्य अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यहां से 220 किलोमीटर पूर्व में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक गैंडा मृत मिला। यहां सबसे अधिक एक सिंग वाला गैंडा पाया जाता है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के एक वन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"उद्यान के किनारे एक सिंग वाला एक गैंडा मृत मिला। शिकारियों ने इसे मारने के लिए स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया।"
इससे पहले सोमवार को भी एक सिंग वाला एक गैंडा मृत मिला था, जिसे शिकारियों ने मार दिया था।
एक अधिकारी ने नाम न छापने के शर्त पर बताया,"काजीरंगा में शिकारियों द्वारा इस अवैध शिकार से वाकई हम चिंतित हैं।"
काजीरंगा में वर्ष 2008 में 18 गैंडों की हत्या हुई जबकि वर्ष 2009 के दौरान 14 गैंडों की हत्या की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications