दिल्ली पुस्तक मेले में हिस्सा नहीं लेगा पाकिस्तान का बुक फाउंडेशन
ऐसा माना जा रहा है कि फाउंडेशन ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों का चयन नहीं होने के विरोधस्वरूप भारत दौरा रद्द करने वाले पाकिस्तानी चुनाव आयोग और संसदीय प्रतिनिधिमंडल से प्रेरित होकर यह फैसला किया है।
दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के आयोजक नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की निदेशक नुझात हसन ने कहा, "यह निराशा की बात है कि पाकिस्तान के नेशनल बुक फाउंडेशन ने मेले से दूर रहने का फैसला किया है। फाउंडेशन ने हालांकि किसी कारण का खुलासा नहीं किया है। पाकिस्तान के कई निजी प्रकाशक पुस्तक मेले में शिरकत कर रहे हैं।"
30 जनवरी से सात फरवरी तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भारत और विदेशों के 1,200 प्रकाशक हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications