तेलंगाना पर समय सीमा हुई खत्म, विधायक देंगे इस्तीफा
बहरहाल, सबकी निगाहें दिल्ली की ओर टिकी हुई हैं क्योंकि तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि सरकार अगले 24 घंटे के भीतर अलग राज्य के निर्माण की प्रक्रिया के मद्देनजर एक निश्चित समयावधि की घोषणा कर सकती है।
जेएसी ने फैसला किया है कि गुरुवार शाम तक केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की गई तो क्षेत्र के विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।
बुधवार शाम हुई जेएसी की एक बैठक में तय किया गया कि गुरुवार शाम तक पृथक राज्य के संदर्भ में कोई घोषणा नहीं हुई तो सभी विधायक रैली के रूप में विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और उन पर इस्तीफा स्वीकार करने का दबाव डालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications