दिल्ली में कोहरे से राहत, हवाई यातायात सामान्य
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ानों का संचालन सामान्य था।
अधिकारी ने बताया, "सुबह 6 बजे रनवे पर दृश्यता 900 मीटर थी। यहां कोहरे का असर नहीं था और उड़ानों का संचालन सामान्य तरीके से चल रहा था।"
गौरतलब है कि बुधवार सुबह लगभग 5.30 बजे दृश्यता लगभग शून्य के करीब पहुंच गई थी। जिसके कारण 100 से अधिक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई थी। कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया जबकि कई को रद्द करना पड़ा था।
दिल्ली में पूरे जनवरी के दौरान घने कोहरे का असर देखा गया जिनमें से अधिकांश दिन 5 से 15 घंटे तक कोहरे का असर रहा। 26 जनवरी को इस सत्र का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications