नक्सल विरोधी अभियान में केंद्र के साथ सोरेन
सोरेन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का हम स्वागत करते हैं और हम इस सिलसिले में अर्धसैनिक बलों का सहयोग करेंगे।"
सोरेन के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री रघुबर दास और सुदेश महतो भी थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सोरेन ने कहा था कि राज्य सरकार की इजाजत के बगैर केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा नक्सल विरोधी अभियान 'ऑपरेशन ग्रीन हंट' को प्रदेश में लागू करने नहीं दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications