अगप ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के संकेत दिए

महंत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि और अपने क्षेत्रीय चरित्र को बचाए रखने की जरूरत है। हमें असम के लोगों की इच्छा को समझनी चाहिए और इसी हिसाब से किसी भी दल के साथ राजनीतिक झुकाव रखना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि 2011 के विधानसभा चुनाव में अगप तभी जीत सकती है जब आंतरिक खींचतान खत्म होगी और पार्टी नेतृत्व सत्ताधारी कांग्रेस का एकजुट होकर मुकाबला कर सके।

महंत ने कहा, "पहले तो हमें एकजुट होना है। आपसी खींचतान को खत्म कर राज्य की प्रमुख समस्याओं की ओर हमें ध्यान देना होगा।"

उल्लेखनीय है कि अगप-भाजपा गठबंधन को पिछले दो विधानसभा चुनावों और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+