बलात्कार मामले में गोवा के पर्यटन मंत्री ने गृह मंत्री को कोसा

पाचेको ने कहा है कि जो मंत्री ठीक ढंग से अपना मंत्रालय नहीं संभाल सकते उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पाचेको ने पत्रकारों द्वारा इस बलात्कार के मामले में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा, "मंत्री, जो अपना कार्यभार ठीक ढंग से नहीं संभाल सकते, अपना इस्तीफा दे दें।" गोवा की गठबंधन सरकार में पाचेको राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कोटे से मंत्री हैं। उन्होंने हालांकि नाइक का नाम नहीं लिया।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस आलाकमान को भी यह देखना चाहिए कि उसके जो मंत्री ठीक ढंग से अपना कामकाज नहीं कर पा रहे हैं, उनके खिलाफ वह कार्रवाई करे।"

पाचके ने गोवा में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक न बुलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुलाने के सिलसिले में एक गुप्त दस्तावेज सौंपा था। लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।"

उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाओं से गोवा की बदनामी होती है। कुछ मंत्रियों की अक्षमता के कारण गोवा का नाम बदनाम नहीं होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+