अमेठी पहुंचे राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी करीब 11.30 बजे विमान से रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से जायस कस्बे पहुंचकर राजीव गाधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (आरजीआईपीटी) के निर्माणाधीन परिसर का जायजा लिया।
राहुल गांधी जायस से जगदीशपुर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधीन मालविका स्टील फैक्टरी का जायजा लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि दोपाहर करीब दो बजे राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित अतिथिगृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से साथ बैठक करेंगे। उसके बाद वह संसदीय क्षेत्र के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम को कांग्रेस महासचिव महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, इंदिरा गांधी आवास योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों का औचक दौरा करेंगे। गुरुवार रात वह मुंशीगंज अतिथि गृह में ठहरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications