रूसी बच्ची से बलात्कार मामले में मां ने वाणिज्य दूतावास को रिपोर्ट सौंपी
34 वर्षीय मां ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वाणिज्य दूत से मेरी विस्तृत बातचीत हुई। जो कुछ भी हुआ उसकी विस्तार से मैंने जानकारी उन्हें दी। मैंने रूसी भाषा में अपना लिखित बयान सौंपा है।"
उन्होंने कहा, "अपराधी जब किसी बच्ची के साथ बलात्कार करते हैं तो उनका बचाव नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि गोवा पुलिस भी ऐसा ही करेगी।"
जिला पुलिस अधीक्षक (उत्तर) बोस्को जार्ज और पुलिस के प्रेस अधिकारी आत्माराम देशपांडे ने इस बारे में प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। देशपांडे ने सिर्फ इतना कहा, "जांच जारी है।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नौ वर्षीय इस रूसी बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications