खाद्यान्न मुद्रास्फीति दर 17 फीसदी के पार पहुंची
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान आलू की कीमतों में 57.56 फीसदी, दाल की कीमतों में 46.87 फीसदी और सब्जी की कीमतों में 10.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। प्याज की कीमतों में हालांकि 1.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी सीमित आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 14.66 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि ईंधन सूचकांक में 5.28 फीसदी की गिरावट आई।
दिसंबर के दौरान मुद्रास्फीति की दर नवंबर के 4.78 फीसदी से बढ़कर 7.31 फीसदी हो गई।
पिछले 52 सप्ताह की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में आई तेजी निम्न है-
आलू : 57.56 फीसदी
दाल : 46.87 फीसदी
अनाज : 14.06 फीसदी
चावल : 12.60 फीसदी
दूध : 13.95 फीसदी
गेहूं : 14.48 फीसदी
सब्जी : 10.5 फीसदी
फल : 4.17 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications