सैफ को किस बात का पद्मश्री सम्‍मान?

Saif Ali Khan
बेंगलुरू/नई दिल्‍ली। फिल्‍म अभिनेता सैफ अली खान को पद्मश्री सम्‍मान के लिए चुने जाने से देश भर के लोग चकित हैं। आखिर सैफ ने ऐसा क्‍या कर दिखाया है जिसके लिए उन्‍हें पद्द सम्‍मान दिया जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों और कई गैर सरकारी संगठन ने तो इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। यही नहीं मीडिया में भी इस बात पर जबरदस्‍त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

जानवरों को मारने के आरोप

पटौदी के नवाब व पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान के बेटे व फिल्‍म अभिनेता सैफ अली खान का नाम पद्म सम्‍मान की सूची में रखे जाने पर कई सवाल उठने लगे हैं। पद्म सम्‍मान सिर्फ सम्‍मानित व्‍यक्तियों को दिए जाते हैं, जिन्‍होंने देश के लिए कुछ अलग किया हो। सैफ अली खान की बात करें तो उनके साथ-साथ उनके परिवार पर 100 से ज्‍यादा पक्षियों को मारने के आरोप लगे। यही नहीं 1998 में उन पर कनकानी में दो काले हिरण मारने का मामला दर्ज हुआ। लेकिन बाद में उनके ऊपर से मामला हटा लिया गया।

हां यदि सकारात्‍मक पक्ष देखें तो सैफ अली खान ने धूम्रपान के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। कई लोगों का मानना है कि सैफ को पद्मश्री का सम्‍मान इसी अभियान के लिए दिया जा रहा है। अब वजह कोई भी हो, राजनीतिक पार्टियों ने इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना, भाजपा और महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना ने जवाब मांगा है कि आखिर सैफ ने ऐसा क्या किया है जिसके लिए उन्हें इतने बडे़ सम्मान से नवाजा गया है।

भाजपा का कड़ा विरोध

भाजपा नेता शाईना एनसी ने कहा कि सैफ से पहले उनके माता-पिता को ये सम्मान क्यों नहीं दिया गया। सैफ ने ऐसा क्या योगदान दिया है, जो उन्हें यह सम्‍मान दिया जा रहा है। शाईना ने कहा कि सैफ को पद्मश्री दिया जाना बेहद गलत है, क्योंकि सैफ ने ना सिर्फ अपनी पहली पत्नी अमृता को छोड़ दिया बल्कि करीना कपूर के साथ बिना शादी के उनके संबंध भारतिय संस्कृति को ही बदनाम कर रहे हैं।

उधर शिवसेना और राज ठाकरे ने भी कड़ा विरोध जताया है। हालांकि सैफ अली खान की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। यह जरूर है कि पद्म सम्‍मान की सूची में अपना नाम देख सैफ ने बॉलीवुड के निर्माताओं व निदेशकों को धन्‍यवाद ज्ञापित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+