भुवनेश्वर। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाईक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मयूंग बक के साथ पॉस्को पर चर्चा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को उड़ीसा में निवेश की परियोजना बना रही है। पास्को की योजना देश में सबसे बड़े पूंजी निवेश की है।
दुनिया की प्रमुख स्टील निर्माता कंपनी पॉस्को ने जून 2005 में उड़ीसा सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था,जिसके तहत राज्य के जगतसिंह पुर जिले के परादीप में 12 अरब डॉलर का निवेश करना था।