बहरीन बैंक के प्रमुख 2 अरब डॉलर के गबन में हिरासत में
मनामा, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बहरीन के अधिकारियों ने द इंटरनेशनल बैंकिंग कार्प (टीआईबीसी) के मुख्य कार्यकारी को कथित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक की राशि के गबन के आरोप में हिरासत में लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अरबी के दैनिक अखबार अल-बिलाद ने कहा कि दो दिनों की जांच के बाद टीआईबीसी के मुख्य कार्यकारी पर विश्वासघात और चोरी का आरोप लगाया गया। सरकारी अभियोजक ने बैंक अधिकारी को हिरासत में लेने का आदेश दिया। बहरीन के कानून के अनुसार उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया।
जुलाई में सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन ने मनामा स्थित टीआईबीसी पर नियंत्रण हासिल किया था। पहले इसका नियंत्रण सऊदी कंपनी अलगोसबी समूह के पास था। टीआईबीसी इस्लामिक बैंकिंग और वाणिज्यिक कर्ज देने के काम में संलग्न थी। बैंक पर 2.07 अरब डॉलर कर कर्ज है।
अलगोसैबी समूह ने 2009 के मध्य में कहा था कि उसने टीआईबीसी के दस्तावेजों में भारी अनियमितता और धोखाधड़ी का पता लगाया है।
अल-बिलाद ने कहा कि जांच से पता लगा टीआईबीसी की संरक्षक कंपनी के अध्यक्ष सुलीमान हमाद अलगोसैबी के कुछ फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications