मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में 4 की मौत

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को तिरोड़ी थाना क्षेत्र के बाग मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बुरी तरह से घायल दो बालिकाओं प्रिया (5)और सायल (3) के अलावा निखिल जैन व अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के जांच अधिकारी केएल यादव ने बुधवार को बताया, " एक मोटर साइकिल पर पांच और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। हादसे में चार की मौत हो चुकी है जबकि तीन का इलाज चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications