आस्ट्रेलिया ने भारतीयों पर हमले के संबंध में दस्तावेज जारी किया
सिडनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया सरकार ने पिछले वर्ष भारतीयों पर हुए हमलों के संबंध में एक दस्तावेज जारी किया है। इसके अनुसार हमलों के संबंध में पिछले वर्ष मार्च तक गिरफ्तार आधे से अधिक लोगों की उम्र 18 वर्ष से कम है।
मेलबर्न में भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या पर शोक जताने के लिए आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा को 11 जनवरी को टेलीफोन करने के बाद विक्टोरिया पुलिस ने इस दस्तावेज को सरकार को सौंपा।
इस दस्तावेज के अनुसार भारतीयों पर हमलों के लिए मार्च 2009 तक गिरफ्तार लोगों में आधे लोगों की उम्र 18 वर्ष से कम है।
दस्तावेज में भारतीयों पर हुए 18 हमलों की जांच इस दस्तावेज में शामिल है। मई और जून में हुए दो मामलों को अभी हल नहीं किया जा सका है। बाकी मामलों में अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार रात भारतीय छात्रों पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को आरोपी बनाए जाने के एक दिन बाद यह दस्तावेज सामने आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications