राजस्थान में प्ांचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा
प्रचार थमने के साथ ही चुनावी सभा करने, लाउडस्पीकर का उपयोग व जुलूस निकालने पर प्रतिबन्ध के साथ ही इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से भी प्रचार बन्द हो गया है। प्रत्याशी अब घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के. पाण्डे ने बताया कि द्वितीय चरण में 29 जनवरी को राज्य के 30 जिलों की 85 पंचायत समिति क्षेत्रों के 337 जिला परिषद सदस्यों एवं 1 हजार 702 पंचायत समिति सदस्यों के लिये मतदान प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।
मतदान के लिये 10 हजार 972 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिसमें 97 लाख 37 हजार 403 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिये सभी आवश्यक प्रबन्ध कर लिए गए हैं। मतदान दल गुरुवार को अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंच कर मतदान केन्द्र स्थापित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications