अल्पसंख्यक महिला नेतृत्व विकास योजना का शुभारंभ
इस काम में गैर-सरकारी संगठनों संस्थानों की मदद ली जाएगी जो सरकार से वित्तीय मदद पाकर अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं की अपनी स्थिति में सुधार के लिए उनमें नेतृत्व कौशल विकसित किया जाएगा तथा उन्हें उनके हक तथा विकास लाभों में उनके हिस्से के बारे में बताया जाएगा।
उद्घाटन के अवसर पर योजना आयोग के सदस्य सैयदा हामिद तथा अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय के सचिव विवेक मेहरोत्रा भी उपस्थित थे। मंत्रालय इच्छुक संगठनों से आशयपत्र के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications