हिमाचल में 3 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक योजना स्वीकृत

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 14 और 15 जनवरी को विधायकों के साथ योजना के बारे में गहन विचार-विमर्श किया। सामाजिक सेवा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है तथा योजना में इस क्षेत्र के लिए 1010़79 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं, जो कुल प्रस्तावित वार्षिक योजना को 33़69 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, शहरीकरण एवं सामाजिक कल्याण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत तीन वषरें की 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में शिक्षा की अधोसंरचना सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई, जिसे अगले दो वषरें में भी जारी रखा जाएगा ताकि हिमाचल प्रदेश को देश का विश्व स्तरीय शिक्षा केन्द्र बनाया जा सके।

परिवहन एवं संचार सेवाओं के लिए योजना में वर्ष 2010-11 के लिए 588़93 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं, जिसे सरकार ने दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को जोड़ा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वर्ष 1999-2000 में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 39,045 किलोमीटर लम्बी सड़कों का निर्माण किया जा सकता है, जिसमें से 30,302 किलोमीटर सड़कों का निर्माण मार्च 2009 तक किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+