संविधान के प्रति अपशब्द का उपयोग करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने बुधवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि जिले के छतरपुर निवासी एहसान खान ने 26 जनवरी को भीड़ की मौजूदगी में भारतीय संविधान को अलोकतांत्रिक करार दिया। संविधान के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने आरोप में उसे देर शाम गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी एहसान को भड़काऊ भाषण देने का आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
शर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) से एहसान के संबंधों की आशंका के मद्देनजर भी पड़ताल की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications