दिल्ली में घना कोहरा, विमान, रेल सेवाएं फिर बाधित
दिल्ली में तड़के 5.30 बजे दृश्यता घटकर करीब-करीब शून्य रह गई और 50 मीटर से कम बनी रही। इसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 9.30 बजे दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी। इसकी वजह से 100 से ज्यादा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "दृश्यता खराब होने की वजह से न्यून दृश्यता लैंडिंग प्रक्रिया शुरू कर करनी पड़ी। कोहरे की वजह से कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता बदलना पड़ा या उनके समय में बदलाव किया गया।"
कोहरे से रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। 30 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "कोहरे के कारण 11 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया और सात रद्द कर दी गई हैं।"
न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications