सैनिकों ने फोंसेका के होटल को घेरा

Mahinda Rajapaksa
कोलंबो। श्रीलंका में बुधवार सुबह शुरू हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व सेना प्रमुख जनरल सरथ फोंसेका से आगे चल रहे हैं, वहीं भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने फोंसेका के होटल को घेर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तड़के छह बजे तक 10 लाख से ज्यादा मत गिने जा चुके थे। राजपक्षे को 689,261 या 60.01 प्रतिशत मत मिल चुके थे। फोंसेका को 442,292 या 38.51 प्रतिशत मत मिले थे।

बीबीसी ने खबर दी है कि सिन्नामॉन लेकसाईड होटल के बाहर तैनात सशस्त्र सैनिक वहां आने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी ले रहे हैं। फोंसेका के हवाले से कहा गया है कि उनके विजयी होने पर सैनिक उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। सेना के एक प्रवक्ता ने उनके इस दावे को गलत बताया है।

श्रीलंका में छठे राष्ट्रपति चुनावों में करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। श्रीलंका के निर्वाचन विभाग के अनुसार देश में 14,088,500 मतदाताओं के लिए 11,098 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मुख्य मुकाबला राजपक्षे और फोंसेका के बीच है। चुनाव मैदान में कुल 22 प्रत्याशी हैं। फोंसेका ने वर्ष 2006 से 2009 तक सेना की कमान संभाली और तमिल विद्रोहियों के सफाए करने का श्रेय उन्हें भी दिया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+