लिट्टे के संदिग्ध सदस्यों को हथियार तस्करी के लिए सजा
तिरुउथनिकन थानीगसलाम और सहीलाल सब्रथनम को सोमवार को अमेरिका की जिला अदालत ने सजा सुनाई। उन दोनों ने पिछली वर्ष जनवरी में अपना अपराध स्वीकार किया था। लिट्टे के एक प्रशासक तीसरे कनाडियाई नागरिक सता सराचंद्रन को 26 वर्ष कैद और अमेरिका में रहने वाले एक श्रीलंकाई नादरासा योगरासा को 14 वर्ष कैद की सजा शुक्रवार को दी गई थी।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इन चारों व्यक्तियों को वर्ष 2006 में अपने एजेंट के माध्यम से हथियारों की खरीद का लालच देकर फंसाया। एक बैठक में धरती से हवा में मार करने वाली 10 मिसाइलों और 500 एके-47 राइफलों के सौदे पर सहमत होने के बाद इनको गिरफ्तार कर लिया गया।
मिसाइलों का उपयोग तमिल ठिकानों पर बमबारी करने वाले श्रीलंकाई वायुसेना के विमानों को मार गिराने के लिए होना था। इस षडयंत्र को लिट्टे के शीर्ष नेतृत्व का समर्थन प्राप्त था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications