प्रधानमंत्री ने राजपक्षे को दी बधाई
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को दोबारा राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वह आश्वस्त हैं कि राजपक्षे के नेतृत्व में श्रीलंका स्थायी शांति की ओर अग्रसर होगा जहां सभी समुदाय के लोग परस्पर सौहाद्र्र के साथ रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "भारत और श्रीलंका की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता है। मैं आने वाले समय में दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती की उम्मीद रखता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications