राजद का 'बिहार बंद' गुरुवार को
बंद को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी समर्थन दिया है।
राजद के बिहार अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने बताया कि महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। उन्होंने इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि महंगाई रोकने में दोनों सरकारें असफल साबित हुई हैं।
भाकपा के राज्य सचिव बद्री प्रसाद ने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने, भूमि सुधार लागू करने जैसे मुद्दों पर पार्टी स्वयं आंदोलन कर रही है। इसलिए बिहार बंद को पार्टी समर्थन देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications