कोलंबो में सैनिकों ने फोंसेका के होटल को घेरा
कोलंबो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख एवं मंगलवार को संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनावों के मुख्य उम्मीदवार जनरल सरथ फोंसेका के होटल को भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने घेर लिया है।
श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों का सफाया होने के बाद पहली बार संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनावों की मतगणना जारी है।
बीबीसी ने खबर दी है कि सिन्नामॉन लेकसाईड होटल के बाहर तैनात सशस्त्र सैनिक वहां आने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी ले रहे हैं।
फोंसेका के हवाले से कहा गया है कि विजयी होने पर सैनिक उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। सेना के एक प्रवक्ता ने उनके इस दावे को गलत बताया है।
इस बीच मतगणना के ताजा रूझानों के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे फोंसेका से आगे चल रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तड़के पांच बजे तक 700,000 से ज्यादा मत गिने जा चुके थे। राजपक्षे फोंसेका से 179,000 मतों से आगे चल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications